Tajawal

Monday 1 February 2016

हिमाचल के हमीरपुर जिले से सटे एक निजी अस्पताल में महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला अपनी टूटी हुई बाजू का एक्स-रे करवाने के लिए शनिवार को अपने पति के साथ हमीरपुर में एक निजी अस्पताल में गई थी। यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ ने महिला को बाजू का एक्स-रे करवाने के लिए अस्पताल के ही एक्स-रे कक्ष में टेक्नीशियन के पास भेजा।
मौके से फरार हो गया टेक्नीशियन
एक्स-रे टेक्नीशियन ने पहले महिला की टूटी बाजू का एक्स-रे किया। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसे कपड़े उतारने को कहा गया। टेक्नीशियन ने कहा कि शरीर के निचले हिस्से का भी एक्स-रे किया जाना है। एक्स-रे के बाद महिला डॉक्टर के कमरे में गई।
जहां पर महिला ने उनसे दोनों एक्स-रे दिखाने को कहा। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने तो एक ही एक्स-रे लिखा था। महिला ने कहा कि उसके दो एक्स-रे लिए गए हैं। इसके बाद डॉक्टर ने एक्स-रे टेक्नीशियन को कमरे में बुलाया।
कमरे में आने के बाद टेक्नीशियन मौके से भाग गया। महिला ने बताया कि शिकायत सुनने के बाद वे डॉक्टर भी बिना कुछ बोले चले गए। इसके बाद महिला के पति ने पुलिस को 100 नंबर पर शिकायत दी। महिला का आरोप है कि शिकायत के बावजूद ढाई घंटे तक कोई भी पुलिस कर्मचारी अस्पताल नहीं पहुंचा। इसके बाद महिला अपने पति के साथ पुलिस थाना पहुंची और उसने केस दर्ज करा दिया।
महिला ने न्याय न मिलने पर महिला आयोग और न्यायालय जाने की चेतावनी दी है। इस बारे में जब अस्पताल का पक्ष जानने की गई तो अस्पताल प्रबंधन ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। अस्पताल एक रसूखदार व्यक्ति का बताया जा रहा है।
पुलिस को 100 नंबर पर सूचना मिली थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अस्पताल के एक्स-रे टेक्नीशियन के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। -राजेंद्र कुमार, एसएचओ, पुलिस थाना हमीरपुर

No comments:

कोल्हुई कस्बे में पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार से जा रही कार विद्युत पोल व ट्रक से टकराकर पलट गई कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।

कोल्हुई कस्बे में पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार से जा रही कार विद्युत पोल व ट्रक से टकराकर पलट गई कार में सवार तीन लोगों की मौके पर...